एबीवीपी ने खोला निजी स्कूलो की मनमानी के खिलाफ मोर्चा

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शासन व सरकार के लाख प्रयास के बाद भी विभाग की मिली भगत के चलते जिले में किताबो का काला कारोबार चरम पर है| अधिकतर निजी विधालय अपनी निजी किताबो की दुकान सजाये है| जिसको वह औने-पौने दाम में बेच रहे है| इसके साथ ही साथ फ़ीस का भी कोई मानक नही है | जिससे हजारो की चपत अभिवावकों को लगती है| इसके विरोध में एबीवीपी ने सड़क से लेकर बीएसए आफिस तक नारेबाजी कर मोर्चा खोल दिया| इसके साथ ही चेतावनी ज्ञापन भी सौपा है| एबीवीपी ने कहा कि यदि निजी विधालयों पर शिकंजा नही कसा गया तो आन्दोलन उग्र हो जायेगा|एबीवीपी कार्यकर्ता सर्जनो की संख्या में एकत्रित हुये| हाथ में केसरिया झंडे लिये उन्होंने सड़क पर बीएसए, खंड शिक्षाअधिकारीयों के साथ ही साथ निजी स्कूलो की अबैध बसूली के खिलाफ पैदल मार्च किया और नारेबाजी भी की| एबीवीपी के सह विभाग संयोजक अभिषेक बाथम ने कहा कि पव्लिक स्कूलो की मनमानी फ़ीस बसूल रहे है| यंहा ड्रेस व किताबो के नाम पर भी अबैध बसूली की जा रही है| इसके साथ ही साथ संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुये बीएसए कार्यालय पंहुचे और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये| धरना स्थल पर भी जमकर नाक्रेबजी की गयी|
उन्होंने यह भी आरोप लगाया की मदरसो के नाम पर कमालगंज में सरकारी पैसे का बंदर बाँट किया जा रहा है| संगठन ने कहा कि विधालयों व विभाग की अबैध बसूली बंद नही हुई तो 10 अगस्त से आन्दोलन उग्र हो जायेगा|उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह को ज्ञापन दिया |जिला संयोजक अभिषेक वाथम, आकाश वाजपेयी, अनुज वाथम, आदित्य प्रखर यादव, आकाश सिंह,शिवम् शर्मा आदि मौजूद रहे| नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह विधालयों की अबैध बसूली व किताबे बेचे जाने के मामले में साफ जबाब नही दे सके| उन्होंने कहा की कुछ विधालयो को नोटिस दिये है| यदि कोई शिकायत आयेगी तो कार्यवाही करेगे|