एक भारत-श्रेष्ठ भारत यात्रा में दिखेगी डेढ़ दर्जन प्रदेशों की संस्कृति

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:कला एव साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बैठक नेहरु रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई| जिसमे निकलगे वाली एक भारत-श्रेष्ठ भारत यात्रा पर चर्चा हुई|
आयोजित बैठक में भारत माता पूजन कार्यक्रम के लिए सर्वसम्मति से प्रान्तीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय को संयोजक बनाया गया। सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि भारत माता पूजन के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इस यात्रा में भारत के विभिन्न राज्यों की वेश-भूषा में लोग चलेगें। जिसमें केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाव,मिजोरम, गुजरात आदि 15 प्रदेशों को सम्मलित किया गया है। यात्रा में भारत माता, छत्रपति शिवाजी, महारानी लक्ष्मीबाई आदि स्वरुपों के साथ संस्कार भारती के सदस्य व नागरिक भी सम्मलित होगें|
माघी पूर्णिमा को आयोजित होने वाले भरत मुनि जयंती का संयोजक अरविन्द दीक्षित को बनाया गया। नव सम्वतसर कार्यक्रम के लिए नवीन मिश्रा ‘नब्बू‘ को संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन सचिव आकांक्षा सक्सेना ने किया।अध्यक्षता उपाध्यक्ष शैलेन्द दुबे ने की। कार्यकारी अध्यक्ष जय गर्ग,कोषाध्यक्ष आदेशअवस्थी, रविन्द्र भदौरिया, अर्पण शाक्य, रजनी लौंगवानी, दीपक रंजन सक्सेना, कार्यकारी सचिव राजगौरव पाण्डेय,अजय दीक्षित, डा0 ससर्वेश श्रीवास्तव,रामअवतार शर्मा,अनुभव सारस्वत सहितसंस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।