एक भारत श्रेष्ट भारत में दिखेगी देश के बीस राज्यों की झलक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: संस्कार भारती द्वारा आयोजित होंने वाली एक भारत-श्रेठ भारत यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई| जिसमें बताया गया कि यात्रा में देश के लगभग 20 राज्यों की भेषभूषा और परिधान की झलक देखने को मिलेगी|
नगर के नये कोठा पर्चा में एशियन कम्प्यूटर सेंटर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता शैलेन्द्र दुबे ने की| संयोजक दीपक रंजन सक्सेना नें बताया कि इस वर्ष यात्रा भारत के 20 राज्य मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, केरल, उड़ीसा आदि की भेषभूषा में विभिन्य विद्यालयों के बच्चे नगर आएंगे| सचिव आकांक्षा सक्सेना नें बताया कि यात्रा में बैलगाड़ी पर किसान, सपेरा बीन की धुन बजाते हुए, भारत माता की झांकी, रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी आदि शामिल होंगी|
प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि यात्रा में ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, श्रीश्री रवि शंकर आश्रम के बटुक आदि भी शामिल दिखेंगे| संचालन की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा को दी गयी| बैठक में अजय दीक्षित, नबीन मिश्रा, रजनी, अभिषेक वाथम, आकाश वाजपेयी, अखिलेश पाण्डेय, भारती मिश्रा व अनुभव सारस्वत आदि रहे|