एंटी रोमियों टीम की महिला सिपाही से अश्लीलता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) सादा कपड़ें में खड़ी महिला सिपाही के साथ ही एक मनचले नें अश्लीलता कर दी| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया| उसका शांतिभंग में चालान किया गया है|
थाना क्षेत्र के संकिसा तिराहे पर एक एंटी रोमियों की प्रभारी महिला कांस्टेबल डियूटी पर सादा कपड़ों में खड़ी थी| उसी दौरान ग्राम वरखिरिया निवासी सुदेश यादव पुत्र कन्हैयालाल उधर से साइकिल से गुजरा| उसने संकिसा स्थित बौद्ध मंदिर के निकट महिला सिपाही से अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया|
उसकी शब्दावली अश्लील होनें पर महिला कांस्टेबल नें कुछ दूरी पर बैठे दारोगा सुहेल खान को आवाज लगायी| पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ अश्लीलता करने की धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया| वही आरोपी का पुलिस नें शांतिभंग में चालान कर दिया| थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रावत नें बताया कि आरोपी का शान्तिभंग में चालान किया गया है| मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है|