उड़ीसा,मध्य-प्रदेश व उत्तराखंड के 129 युवा सेना भर्ती में रहे अब्बल

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:फ़तेहगढ़ आर्मी में चल रही सेना भर्ती में गुरुवार को उड़ीसा,मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के युवाओं ने अपना दम दिखाया| युवाओं ने देश सेवा का जज्बा साफ़ देखा गया|
114 टीए बटालियन की भर्ती रैली में गुरुवार को जीडी सैनिको के लिए नवयुवकों ने अपनी शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी| 18 से 42 वर्ष के जवानों ने दौड़ में हिस्सा लिया| भर्ती प्रक्रिया में भाग लेनें के लिए न्यूनतम लम्बाई 160 सेमी,वजन 50 किलो,सीना बिना फुलाये वही 16 सौ मिनट की दौड़ को निर्धारित 6 मिनट में पास करने का समय दिया गया| वही शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल 45 प्रतिशत अंको से पास होना अनिवार्य बताया गया| कुल 911 युवा दौड़ में शामिल हुए और 129 ने दौड़ में विजयश्री हासिल की|
भर्ती अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है| अनुशासन के साथ कड़ी सुरक्षा में भर्ती चल रही है| उन्होंने बताया की हर नवयुवक को पूरा मौका दिया जा रहा है| इसके साथ ही उन्होंने आने वाले युवकों से कहा की साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान देने की नसीहत दी| किसी तरह की समस्या होने पर शिकायत कक्ष में शिकायत में दर्ज कराये|