उवैसी के खिलाफ फ़तेहगढ़ कोर्ट में याचिका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:  टीवी पर विवादित वयान देनें के मामले में एआईएमआईएम के चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीसी ओवैसी के खिलाफ याचिका दायर की गयी| जिसमे कोर्ट नें पुलिस ने इस सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है|

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के  रायपुर खास निवासी  बिलाल  गौस  खान पुत्र  खलील  ने  फतेहगढ़ में अधिवक्ता दीपक द्विवेदी और परम मिश्रा के माध्यम से याचिका  दायर की| जिसमे बिलाल नें आरोप लगाया  है कि  वह  मोबाइल पर न्यूज देख रहा था| उसी दौरान  जी न्यूज में असदुद्दीसी ओवैसी नें विवादित भाषण दिया| जिसमे  वह कह  रहा है कि  कश्मीरी लोग चालांक होते है| यह लोग अचानक रिएक्ट नही करते | 1857 के चुनाव  दो साल बाद बदला लिया| वही यह लोग बाजा बजायेगें, हनीमून  मनेगा और यह 56 इंच  का सीना
कुछ भी नही कर सकेगा  |
याचिका पर संज्ञान लेंते  हुए कोर्ट  नें आगामी 2 सितम्बर को  पुलिस से रिपोर्ट तलब की है|