उपेक्षा के शिकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज उत्थान समिति ने बैठक कर प्रशासन के द्वारा उपेक्षा करने का आरोप लगाया| जिसमे कहा गया कि प्रशासन उन्हें सम्मान दे और उन्हें पहचान पत्र जारी करे|

शहर के नुनहाई स्थित चन्द्रप्रकाश दीक्षित के आवास पर आयोजित हुई संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष बॉबी दुबे ने कहा कि सभी स्वतन्त्रता संग्राम वंशजो के हितो की रक्षा के लिये पूरा प्रयास किया जायेगा | उन्होंने कहा की हमारे पूर्वजो ने संघर्ष करके देश को आजादी दिलायी | बैठक में 15 अगस्त व 26 जनवरी व 2 अक्टूबर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजो को बुलाकर उनका सम्मान किया जाये|

अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि आश्रितों का सम्मान 2 अक्टूबर, 26 जनवरी व 15 अगस्त को होना चाहिए| जय पाल सिंह राठौर ने कहा की स्वतन्त्रता सेनानी के लिये एक किताब जारी की जायेगी| विधान चन्द्र गुप्ता, चन्द्र प्रकाश दीक्षित, रितेश शुक्ला, राकेश सारस्वत, सोनू आदि रहे|