उपमुख्यमंत्री का काफिला रोंक अलीगंज को जिला बनाने की मांग

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य का काफिला रोंककर अलीगंज को जिला बनाये जाने की मांग की गयी है | इस सम्बन्ध में एक पत्र भी डिप्टी सीएम को सौपा गया है| उन्होंने इस पर जल्द कार्यवाही की बात कही है|
केशव प्रसाद मौर्य सभा समाप्त करके जब निरीक्षण भवन फतेहगढ़ पंहुचे वहां उन्होंने पार्टी के सांसद व विधायकों से बात की| कार्यकर्ताओं से मिले| तकरीबन आधा घंटे रुकने के बाद उनका काफिला जैसे ही निरीक्षण भवन के गेट के बाहर निकला| बाहर खड़े पूर्व बार एसोशिएशन अध्यक्ष अलीगंज अम्बरीश सिंह राठौर ने अपने साथियों के साथ इन्हें रोक लिया| इसके बाद उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत व उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा है कि कायमगंज,अलीगंज व पटियाली को मिलाकर अलीगंज को संकिसा नाम से जिला बनाया जाये| उन्होने कहा की अलीगंज को जिला बनाये जाने की पौचारिकता पूरी कर ली गयी है| इस सम्बन्ध में सीएम के एटा आगमन पर उन्हें भी इस सम्बन्ध में पत्र दिया गया था| जयवीर शक्य एडवोकेट,राजीव सिंह चौहान,रघुनाथ सिंह राठौर,गजेन्द्र सिंह,रामपाल सिंह आदि रहे|
उपमुख्यमंत्री का काफिला रोंकने से पुलिस कर्मियों में हड़कम्प
उपमुख्यमंत्री का काफिला रोंकर अलीगंज को संकिसा नाम से जिला बनाये जाने की मांग करते देख पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गये| उन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद सभी को उसके काफिले से अलग किया|
मुख्य मार्ग पर काफिले के आगे जगह-जगह आये आबार पशु
उपमुख्यमंत्री केव काफिले के सामने कई जगह आवारा गाय आ गयी| जगह-जगह पुलिस लगायी गयी थी| लेकिन जगह-जगह आवारा जानवरों का काफिले के बीच में आ जाना सुरक्षा में चुक माना जा रहा है|
अटेवा ने सौपा ज्ञापन
अटेवा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव ने अपने साथियों के साथ पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य को निरीक्षण भवन में रखी|

Comments are closed.