उपमुख्यमंत्री करेंगे 1.20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: जनपद आ रहे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में 1.20 करोंड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे| उपमुख्यमंत्री का जनपद में कार्यक्रम आने से कार्यकर्ताओं को खुशी की लहर है|
शहर के ठंडी सड़क स्थित आवास पर सांसद मुकेश राजपूत ने बताया की जनपद भोलेपुर व शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद करेंगे| दोनों ओवरब्रिज की लागत लगभग 50 करोड़ रूपये आ रही है| इसके साथ ही ढाई घाट के पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा| उन्होंने बताया की संकिसा से मोहम्मदाबाद तकरीबन आठ किलोमीटर लम्बी सड़क की चौड़ाई 3 मीटर से बढाकर 7 मीटर लम्बी की गयी है| जिसकी लागत लगभग 20 करोड़ होगी| वही हथियापुर से नवाबगंज मार्ग को भी 3 मीटर से 7 मीटर चौड़ा किया जायेगा| इससे बनाने में भी लगभग 28 करोंड का वजट खर्च होगा| उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य इन दोनों सडकों का भी शिलान्यास करेंगे|
सांसद ने बताया की जनपद में 1800 सौ परिषदीय विधालयों के प्रधानाचार्य ,300 सौ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व 30 डिग्री कालेजों के प्राचार्य भी सम्मानित किये जायेंगें| कुल मिलाकर 2160 लोगों को सीएम के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा| इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार आदि रहे|