उपकेंद्र के परिवर्तक में आग लगने से तीन सप्ताह विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) उपकेंद्र पर लगे परिवर्तक में अचानक आग लगने से वह धू-धू कर जल गया| जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी| विद्युत व्यवस्था लगभग 15 से 20 दिनों में दुरस्त होने की सम्भावना बतायी जा रही है|
नीबकरोरी 220 केवी उपकेंद्र पर 100 एमबीए के दो परिवर्तकों से नीब करोरी, फर्रुखाबाद व कायमगंज  क्षेत्र के लिए विद्युत आपूर्ति की जाती है| बीती रात एक परिवर्तक में में बीती रात 11:10 बजे अचानक आग लग गयी| जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित गयी| सम्बन्धित क्षेत्रों में आपात कटौती की जा रही है| बीती रात ही डियूटी पर तैनात जेई हवलदार सिंह ने अधिकारीयों को सूचना दी|
अधिशाषी अभियंता उमेश कुमार, सहायक अधिशाषी अभियंता राजीव रंजन ने मौके पर जाकर जाँच की| रविवार को कानपुर पनकी से भी विद्युत् अधिकारी पंहुचे और जाँच की| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द सप्लाई बहाल की जायेगी| फ़िलहाल उपकेन्द्र की जद में आने वाले ग्रामीण व तहसील क्षेत्रों में 8 घंटे की अतिरिक्त कटौती करनी पड़ेगी| अनुमानित 15 से 20 दिन का समय लग सकता है| नागरिक धैर्य बनाये रखें|