इंदिरा गांधी ने वंचितों और पिछड़ों के लिए किया काम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 100वीं जयंती हैं। इसी आवसर को कांग्रेस जनशताब्दी के रूप में मना रही है| कांग्रेस नेताओ ने एक कार्यक्रम कर इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मशताब्दी पर उन्हें याद किया।

मोहम्मदाबाद स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के भारतीय महाविधायल इंटर कालेज में एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष ने कहा की ‘इंदिरा गाँधी को भारत आयरन लेडी कहता है| उन्होंने वंचितों और पिछड़ों के लिए काम किया। उन्हें धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास था।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमन्त्री ने पाकिस्तान को करारी पराजय का सामना करने को विवश करते हुये पाकिस्तान को दो भागो में विभाजित कर दिया|

जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र नरायण मिश्रा ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा गाँधी (19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

इस दौरान जितेन्द्र सिंह, संजू अग्निहोत्री, अशोक गोयल,सोनी दीक्षित,कैलाश यादव, प्रशांत कुमार, सत्यम अग्निहोत्री रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० वेद प्रकाश शर्मा ने की|