आस्था के मार्ग पर पालिका को मौत के मातम का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के काम किसी से छिपे नही| पालिका त्योहारों को लेकर कितना सजग है| यह इस फोटो को देखकर पता चलता है| जिस मार्ग का गड्डा है उस पर गणेश चतुर्दशी के बाद लाखो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिये जायेगे| गड्डा कभी भी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है|

शहर के मोहल्ला छाबनी व आराकसान के बीच सड़क पर ही सड़क टूट गयी| जिससे काफी गहरा गड्डा बन गया है| वह सड़क महाकाल मंदिर के लिये जाती है| 25 अगस्त से गणपति की स्थापना महाकाल मंदिर में होनी है| जिसमे सैकड़ो श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंहुचेगे| स्थानीय नागरिको में यह देखकर आक्रोश व्यप्त है कि रात की आरती के समय यदि कोई भी उस गड्डे में चला गया तो बड़ा हादसा हो सकता है| लेंकिन पालिका ने अभी तक इधर अपनी नजरे इनायत नही की|

स्थानीय नागरिक वीरेन्द्र, रुपेश, अहवरन, दर्शन सिंह, रामप्रकाश आदि ने कहा कि वह सभा सद को भी लिखित में दे चुके है| लेकिन कोई सुनने वाला नही है|