आशा के साथ लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) स्कूटी सबार आशा बहू के साथ पल्सर सवार बदमाशों के द्वारा लूट की सूचना पुलिस को मिली| जिस पर पुलिस मौके पर जाकर जाँच की| जिस पर घटना झूठी निकली|
पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर देवरामपुर के निकट जहानगंज और कमालगंज मार्ग पर एक स्कूटी सबार आशा के साथ नकदी और मोबाइल की लूट हो गयी| सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| तो मामला एक्सीडेंट का निकला| जिसके बाद पुलिस बैरंग बापस लौट आयी|
प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह नें बताया कि लूट की फर्जी सूचना निकली| महिला की स्कूटी बाइक की टक्कर से गिर गयी थी| महिला घर चली गयी|