आलू बोर्ड की स्थापना को सरकार की मंजूरी:अर्चना पाण्डेय

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: नगर के सातनपुर गल्लामंडी में आयोजित आलू महोत्सव में दूसरे दिन बागवानी गोष्ठी व किसान मेला का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुची योगी सरकार की मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा की सरकार ने आलू विकास बोर्ड की स्थापना को हरी झंडी दे दी है| उन्होंने कहा कि आलू बोर्ड किसानों के लिए वरदान से कम नही होगा|
मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा कि आलू के प्रति प्रदेश सरकार सम्वेदनशील है। प्रथमबार आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार ने घोषित किया है और सरकार ने तीन सौ किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर आलू भेजने पर आधा किराया देने की भी घोषणा की है। उन्होने कहा कि आलू विकास बोर्ड भी जल्द ही बनेगा जिससे किसानों को आलू की फसल का उचित मूल्य मिल सके| बोर्ड को सरकार ने मंजूरी देदी है| आलू बोर्ड बनने से आलू किसानों को काफी लाभ मिलेगा|अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर,भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कटियार,ईरान के वैज्ञानिक इन्द्र कुमार,कृर्षि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी वीके शर्मा,आलू वैज्ञानिक डा0 रनवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये|दो दर्जन से अधिक किसानों को मुख्यअतिथि अर्चना पाण्डेय ने साल ओड़ाकर सम्मानित किया।सचांलन दीपिका त्रिपाठी ने किया।