आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का निधन

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से लगातार आलू किसान की समस्या को बुलंद करने वाले आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया| जिससे उनके समर्थको में शोक की लहर है|
नगर के तलैया मोहल्ला निवासी सतीश वर्मा बीते 1983 में पहली बार आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष बने| उसके बाद कई वर्षो तक लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे| उसी दौरान उन्होंने विधान सभा भोजपुर से चुनाव की तैयारी की| तो कुछ वर्षो के लिए सन्नू गंगवार को एसोसिएशन का अध्यक्ष दिया गया था| बाद में पुन: सतीश वर्मा आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गये| तब से वह लगातार एसोसिएशन के अध्यक्ष थे| वह बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे और समाज कल्याण प्रबन्धन की प्रदेश कार्य समिति में भी उन्होंने काम किया|
उनके पुत्र राजकुमार वर्मा ने बताया कि बीते लगभग दो महीने से वह मधुमेह से पीड़ित थे| उनका कानपुर इलाज चला| बीते कुछ दिनों से वह घर पर थे| सोमबार को शाम 3:30 बजे उनका स्वर्गवास हो गया| उसके निधन की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों का तांता लगा है| अंतिम शव यात्रा सुबह आठ बजे उनके निवास ने पांचाल घाट के लिये निकलेगी| पूरा जेएनआई परिवार स्वर्गीय सतीश वर्मा की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता है|