आबकारी की छापेमारी में छत से गिरकर एक जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:शुक्रवार को दोपहर अबैध शराब पकड़ने गयी पुलिस को देखकर एक आरोपी छत से कूद गया| जिससे वह गम्भीर हो गया| उसे आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| एक महिला भी इस दौरान जख्मी हो गया|
आबकारी टीम शहर कोतवाली के रामलीला गड्डा में दबिश देने के लिए गये थे| भनक लगते ही भगदड़ मच गयी| इस उसी दौरान प्रदीप पुत्र सुरेश गिहार रामलीला गड्डा अचानक ऊपर से नीचे गिरकर गम्भीर हो गया| प्रदीप की चाची कबिता आदि ने आरोप लगाया की शराब पकड़ने आये लोगों ने पहले पीटा उसके बाद नीचे धक्का दे दिया| जिससे प्रदीप गिहार गम्भीर हो गया| हंगामा कर आबकारी टीम के साथ अभद्रता का प्रयास भी किया गया| अपने को फंसा देख टीम मौके से खिसक गयी|
प्रदीप को आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसके बाद प्रदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि दबिश के दौरान आबकारी टीम ने महिलाओं के साथ अश्लीलता भी की| सूचना मिलने पर शहर कोतवाल राजेश पाठक भी अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की| आबकारी के निरीक्षक संजय गुप्ता ने जेएनआई को बताया कि किसी से कोई अभद्रता नही की गयी| ना ही किसी को धक्का दिया गया| आरोप गलत है| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी|