आपत्ति जनक पोस्ट से ग्रुप एडमिन पर संकट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट करने में ग्रुप एडमिन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच कर रही है |

बीजेपी के राजेपुर मंडल अध्यक्ष विभशेष सिंह राठौर ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि भाजपा हटाओ-देश बचाओ के नाम से एक व्हाट्स अप ग्रुप चल रहा है| जिसके ग्रुप एडमिन युनुस खान व सुनील कुशवाह व कमल शाक्य व युसुब खां है| अपने व्हाट्स-अप ग्रुप में पीएम व सीएम के आपत्ति जनक चित्र डाले है |

थाना पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जाँच चालू कर दी|