आन-बान और शान से मनाया गया गणतन्त्र दिवस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया| गया| कही प्रभात फेरी तो कही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| पुलिस लाइन में परेट की सलामी ली गयी तो वही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया| इसके बाद उन्होंने सभी अधिकारीयों और कर्मचरियों को शपथ भी दिलायी| इसके बाद कर्मचरियों के सभागार में बैठक का आयोजन हुआ| डीएम ने साइकिल रेस को भी हरीझंडी दिखाकर रवाना किया| वही पुलिस लाइन फतेहगढ़ में सांसद मुकेश राजपूत ने पंहुचकर परेट की सलामी ली| उन्होंने एसपी संतोष मिश्रा व सांसद ने सफेद कबूतर व गुब्बारे उड़ाये| इसके बाद उन्होंने उन्होंने पुलिस वाहन पर सबार होकर परेट का निरीक्षण किया| परेट की सलामी भी ली|
सांसद ने कहा की पुलिस देश के लिए काम करती है| पुलिस जब रात में जगती है तभी हम चैन से सो पाते है| उन्होंने पुलिस विभाग को 10 लाख रूपये देनें की घोषणा की| कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन मैदान में विभिन्य विधालयों के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये|
30 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित
सांसद के द्वारा पुलिस अधीक्षक ने कम्पिल प्रभारी निरीक्षक झाझंन लाल सोनकर,मोहम्मदाबाद डीबी तिवारी,शहर कोतवाल राजेश पाठक,फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौंहान,मऊदरवाजा वेदप्रकाश पाण्डेय,कमालगंज प्रदीप कुमार,प्रभारी सर्विलांस सेल विनय प्रकाश राय,स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित सहित कुल 23 पुलिस कर्मीयों को सम्मानित किया गया|
इसके साथ ही साथ डायल 100 के प्रधान आरक्षी हुकुम सिंह,अखिलेश शर्मा,आरक्षी शेखर सरोहा,धमेंद्र कुमार,आरक्षी चालक ललित कुमार व होमगार्ड चालक अजय दीक्षित को सम्मानित किया गया|
इस दौरान जिला जज जयश्री आहूजा,एडीजे छाया नयन,रेखा शर्मा व सीजेएम विकास कुमार व सीडीओ अपूर्वा दुबे आदि रहे| संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया|