आठ वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सूदन निवासी आठ वर्षीय मासूम किशोर के साथ गाँव के ही एक युवक ने कुकर्म किया| घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया| पुलिस ने घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है|

बीते 17 जुलाई को किशोर घर के बाहर खेल रहा था| तभी गाँव के ही आरोपी अनुज राजपूत ने किशोर को अपनी बातो के जाल में फंसा लिया| जिसके बाद वह उसे झाड़ियों में बुला ले गया| जंहा उसके साथ कुकर्म किया और मौके से फरार हो गया| घटना के बाद मासूम अपने घर आ गया और जब उसकी माँ उसे नहलाने के लिये गयी तो उसने दर्द की बात कही| इसके बाद किशोर ने पूरी घटना माँ को बतायी|

किशोर की माँ ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया | थानाध्यक्ष सुशील पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|