आठवें दिन भी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी,अर्धनग्न प्रदर्शन की तैयारी!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अनिश्चित कालीन आन्दोलन कर रहे एनएचएम कर्मी आठ दिन व बाद भी कोई ठोस निर्णय ना होने से आक्रोशित दिखे| आन्दोलन कारियों ने अब अर्धनग्न प्रदर्शन की रणनीति बना ली है| संगठन ने आन्दोलन को लगातार धार देनें का खाका भी तैयार कर लिया है|
उत्तर-प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों का आन्दोलन जिला अस्पताल लोहिया में चल रहा है| आन्दोलन के आठवें दिन सभी आक्रोशित दिखे| संगठन के जिला महामंत्री नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के साथ वार्ता हुई है| प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि जब तक वार्ता के बाद लिखित में सरकार मांगों को नही मान लेती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा| इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की तरफ से एक पत्र शासन व सरकार को लिखाने का प्रयास किया जायेगा| संगठन का कहना है कि सीएम योगी की प्रदेश नेतृत्व से वार्ता करेंगे तभी कुछ निर्णय होगा|
वही संगठन अब अर्धनग्न प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है| सोमबार को अध्यक्ष डॉ० गौरव वर्मा,डॉ० नदीम,अमित कुमार,अवनीश यादव,डॉ० मंजू लता,डॉ० कल्पना,डॉ० प्रतिभा,डॉ० रजत कटियार, खुसबू प्रीति कपूरी देवी,मीडिया प्रभारी साबिर हुसैन आदि रहे|