आजाद हिंद फौज के सिपाही ने जीवन की सेंचुरी पूरी कर ली आ‍खिरी सांस

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन तहसील

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) आजाद हिन्द के फ़ौज के सिपाही बनकर अंग्रेजो के दांत खट्टे करने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वेद सिंह राठौर ने  अपने जीवन के 100 वर्षी पूर्ण कर जिन्दगी को अलविदा कह दिया| उनको तिरंगा उढ़ाकर अंतिम विदाई दी गयी|
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ईशेपुर निवासी देव सिंह राठौर नें बीती रात अंतिम साँस ली| वह अंग्रेजी सेना को छोड़ आजाद हिन्द फ़ौज में भर्ती हुए थे| जानकारी होनें पर अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह व तहसीलदार सदर नें उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी|
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने उनके अंतिम दर्शन घर जाकर किये| उसके बाद उनका पार्थिव शरीर ट्रैक्टर से पांचाल घाट पंहुचा| जंहा भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पुष्प चक्र चढाया|
आजादी के सिपाही की अंतिम यात्रा में नही दिखे राजनैतिक चेहरे
जिले में आजादी के अंतिम सिपाही की अंतिम संस्कार में जिले भर के किसी भी पार्टी के राजनैतिक चेहरे नजर नही आये| जो चर्चा का बिंदु बना रहा|