आचार संहिता उलंघन में 32 मुकदमे हुये दर्ज

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये आयुक्त कानपुर मंडल ने भी एक समीक्षा बैठक ली| जिसमे कहा गया की अभी तक पूरे जनपद में आचार संहिता उलंघन के 32 मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया| वह कुल 15 सौ लीटर शराब पकड़ी गयी है|

कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त और आई जी की बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया की अभी तक कुल 5000 लोगो को भारी मुचलके से पाबंद किया जा चुका है| वही जनपद में सुरक्षा को देखते हुये कुल 13 बैरियरो की व्यवस्था की गयी है|इसके साथ ही साथ जनपद के विभिन्य थानों में कुल 32 लोगो के खिलाफ आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है| आई जी ने बताया की जनपद में 40 क्रिटिकल मतदेय स्थल है| रोहिला और मोहम्मदाबाद अतिसमबेंदन शील है| 1500 लीटर शराब पुलिस ने पकड़ी है| जनपद में सुरक्षा को देखते हुये 2500 पुलिस कर्मी लगाये गये है| सीडीओ आदि मौजूद रहे|