आगजनी और लूट करने में हिस्ट्रीशीटर पत्नी सहित गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: मकान कब्जे के मामले में किराये के मकान में खुद ही आग लगाने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर को आखिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया| जबकि एक आरोपी को पुलिस अभी तलाश कर रही है|

बीती शुक्रवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राटगंज शोरावाली कोठी निवासी संजीव कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद का मकान है| मकान संजीब की माँ राजकुमारी के नाम पर है| उसमे राजीव मिश्रा पुत्र रामनरेश बीते कई वर्षो से किराये पर रह रहा है| मकान मालिक व किरायेदार में मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा है| बीते दिनों पुलिस ने राजीव मिश्रा ने मकान खाली करने के लिये समझौता भी करा दिया था| समझौते के हिसाब से आज मकान खाली होना था|

जिस पर बीती रात हुये विवाद के बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर राजीव मिश्रा ने अपने विवादित किराये के मकान में खुद ही आग लगा दी| जिसके बाद अपने घर का सामान नाले में फेंक कर मकान मालिक संजीव कुमार व एक बीजेपी नेता सहित कई पर आग लगाने और लूट करने का आरोप लगाया था| लेकिन जब पुलिस ने जाँच की तो पता चला की आग खुद राजीव ने ही लगायी है|

जिसके बाद संजीब ने पुलिस को राजीव मिश्रा उसकी पत्नी खुशबू मिश्रा व मोनू उर्फ़ राम नरेश निवासी शुकरुल्लापुर नवाबगंज के खिलाफ तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने लूट और आगजनी की धाराओं में तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 394,436,427,452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया |