आकांक्षा हत्याकांड: लखनऊ की टीम ने घटना स्थल पर किया डेमो

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते लगभग एक महीने पूर्व  छात्रा आकांक्षा हत्याकांड में अभी तक खुलासा नही हो सका है| जिससे परिजनों में रोष है| पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलक्षा नही पा रही है| बुधवार को लखनऊ से आयी टीम नें मौके पर जाकर घटना का डेमों किया|
बीते 14 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम किसरोली 16 वर्षीय आकांक्षा पुत्र शिव कुमार का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला था| जिसके बाद परिजनों नें नामजद मुकदमा दर्ज किया था| लेकिन किसी नतीजे पर पंहुच ना पाने पर आरोपियों को पुलिस नें छोड़ दिया|
परिजनों आकांक्षा की मौत के राज से पर्दा जल्द उठने का इंतजार कर रहे है| बुधवार को लखनऊ से फिल्ड यूनिट टीम के डॉ० पीके श्रीवास्तव, सहायक लखन सिंह, राहुल सिंह व सुरेश के साथ ही जिले के फिल्ड यूनिट प्रभारी ओमप्रकाश ने घटना स्थल देखा| टीम नें मौके पर डेमो भी किया| फोटो भी खीचे|
फिल्ड यूनिट टीम के डॉ० पीके सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| जो सत्यता है वो जल्द सामने होगी |

 

शमसाबाद निवासी
आकांक्षा के पिता शिव कुमार निवासी ग्राम किसरोली आदि भी पंहुचे| उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को उनकी 16 वर्षीय पुत्री  की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रेक पर डाल दिया गया था| परिजनों के अनुसार  अभी तक आकांक्षा को न्याय नही मिला|
परिजनो के अनुसार वह न्याय पाने के लिए लखनऊ में गाँधी प्रतिमा के निकट धरना प्रदर्शन करेंगे| यह धरना न्याय मिलने तक जारी रहेगा| नरेश कुमार, राजाराम, राजनारायण, संजय कुमार आदि रहे|