अश्वनी बने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75 वें जयंती पर मैं युवा हूँ मेरा भी एक सपना है शीर्षक से आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा एक सितंबर को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम रविवार को जारी हुआ| फतेहगढ़ के नेकपुर  स्थित एक कालेज के  हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर पुरस्कारों की घोषणा तक पूरी पारदर्शिता की निगरानी रखी गयी| इस दौरान परीक्षा के पहले विजेता अश्वनी यादव रहे|
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार लैपटॉप छात्र अश्वनी यादव ने जीता। द्वितीय पुरस्कार सूरज प्रताप सिंह को टेबलेट के रूप में मिला| इसके साथ ही तृतीय पुरस्कार हर्षित सिंह को साइकिल मिली| पुरस्कार कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल ने वितरित किये| 54 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कलाई घड़ी दिया गया।
मुख्य अतिथि विवेक बंसल नें कहा कि राजीव गाँधी नें युवा पीढ़ी के सपने को साकार किया| जिसके चलते आज हर हाथ में कम्प्यूटर है| युवा पीढ़ी को 18 वर्ष की आयु में मतदाता बनने का अधिकार दिलाया|
विशिष्ठ अतिथि विक्रम पाण्डेय ने कहा कि देश के युवाओं को वास्तविक इतिहास से भटकाया जा रहा है| कार्यक्रम संयोजक युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें सभी को धन्यवाद दिया| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अनुपमा शर्मा, दीप्ती सिंह, नफीस हुसैन, वरुण त्रिपाठी, विजय कटियार आदि रहे|