अश्लीलता का विरोध करने पर महिला स्वास्थ्य कर्मी को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: पोलियों ड्राप पिलाने गयी महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक दबंग नें अश्लीलता कर दी| जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गयी| जानकारी होनें पर स्वास्थ्य कर्मियों नें थाने का घेराव किया| पुलिस नें फ़िलहाल आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया|
नगर क्षेत्र के लिंजीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी की डियूटी पोलियो अभियान में लगी थी| शुक्रवार को वह थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मुशर्रफ खां में पोलियों की ड्राप पिलाने के लिए गयी| पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसी समय आदिल पुत्र परवेज एवं दो अज्ञात युवकों नें उसके साथ अश्लीलता कर  अपने साथ चलने को
कहा| जब महिला स्वास्थ्य कर्मी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर दिया|
आरोपियों नें पोलियों  जुड़े दस्तावेज़ फाड़ दिए और वैक्सीन का डिब्बा सड़क पर फेंक दिया| चीखपुकार सुनकर कुछ दूरी पर खड़ी एएनएम मनोरमा और आशा शशि आ गयी| यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये|
घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक वाजपेयी, डीपीए के जितेन्द्र कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी नेता थाना मऊदरवाजा पंहुचे और थानाध्यक्ष विनय प्रकाश राय को महिला स्वास्थ्य कर्मी नें तहरीर दी| पुलिस ने पीडिता को मेडिकल के लिए भेज दिया|
थानाध्यक्ष नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|