अलीगढ़ कांड के विरोध में सड़क पर रेड आर्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दिनों अलीगढ़ कांड से जगह-जगह से विरोध की खबरें आ रही है| जिसके चलते फर्रुखाबाद में भी सड़कों पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की|
नगर में रेड आर्मी ने हाथो में पट्टिकाओं को लेकर प्रदर्शन किया| महिलाओं ने कहा कि अभी अलीगढ़ कांड की हवा थम नही पायी थी कि हमीरपुर में 11 वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी| उरई में सात साल के मासूम के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी|
महिलाओं ने कहा की प्रदेश में महिलाओं के साथ यौन उत्पीडन के मामले बढ़ रहे है| जिस पर रोंक लगायी जाये|
इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, शकुंतला शाक्य, रजिया बेगम, जानकी शाक्य, फूलन देवी आदि रहे|