अलीगंज में तलाशा प्रधान हत्याकांड का आरोपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले ए फरार चल रहे आरोपी को पुलिस पकड़ने के लिये खाक छान रही है| लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे थे|

बीते चार जुलाई को प्रधान सुरेन्द्र सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्याकर दी गयी थी| जिसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन ही आरोपी रामू पंडित को हिरासत में ले लिया है| जिसे अभी पुलिस भूमिगत करकर पूंछतांछ कर रही है| वही दूसरे आरोपी की तलाश में एसपी दयानंद मिश्रा के कड़े रुख के बाद पुलिस नगला मना निवासी आरोपी आदित्य कुमार पुत्र राजेश्वर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है लेकिन उसका कोई सुराग नही लग रहा है| आरोपी पुलिस के लिये सिर दर्द बन गया है| बीते दिन आदित्य की तलाश में पुलिस ने एटा के अलीगंज में दबिश दी लेकिन सुराग नही लगा| जिसके बाद पुलिस बैरग लौट आयी | चर्चा है कि घटना में एक सपा नेता का भी हाथ हो सकता है|

जबकि घटना के दूसरे दिन पकड़े गये आरोपी रामू पंडित की पुलिस ने अभी गिरफ्तारी नही दिखाई है| थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी |