अरविन्द हत्याकांड: चप्पलों के आस-पास घूम रही पुलिस की जाँच

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीते दिन अरविन्द की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस अभी फ़िलहाल किसी नतीजे पर नही पंहुची| कई घंटे तक स्वाट टीम ने घटना पर जाकर जाँच पड़ताल की | मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर भी घटना का खुलासा करने का प्रयास किया गया|
बीती 19 नवम्बर की रात राजेपुर के कस्बा निवासी 35 वर्षीय अरविन्द पुत्र भूरे सिंह ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी| अरविन्द की माँ मीना देवी ने गाँव के ही रामवीर पुत्र नबाब, नरेश पुत्र रघुवीर, राघवेन्द्र पुत्र नरेश छोटू पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस ने बीते दिन ही शव का पोस्टमार्टम कराया था| सूत्रों ने बताया की पोस्टमार्टम में अरविन्द के चेहरे व सिर पर चोटों के गम्भीर चोटों के निशान थे| पुलिस ने फ़िलहाल एक आरोपी राघवेन्द्र को दबोच लिया| लेकिन अभी जाँच कर रही है|
बुधवार को स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित अपनी टीम के साथ मृतक के अमृतपुर राजपुर स्थित शराब ठेके की जाँच करने के साथ ही कैंटीन संचालक राम रहिस व भतीजे सौरभ व देवेन्द्र सिंह से लगभग एक घंटे तक पूंछतांछ की| पुलिस को मौके पर चप्पले हरे रंग के मिली| पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नही पंहुची है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
घंटो चली पंचायत के बाद भी नहीं निपटा विवाद
राजेपुर: तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर चकरोड के विवाद की शिकायत की गयी थी| विवाद प्रधान व रामजानकी मन्दिर तुसौर के पुजारी बाबा कृष्ण दास के बीच चल रहा है| जिसके चलते एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह मौके पर जाकर विवाद निपटाने का प्रयास किया| लेकिन बात नही बनी| विवाद समाप्त नही हो सका| इस्पेक्टर राजेपुर राकेश कुमार,लेखपाल मनोज दीक्षित आदि रहे|