पुलिस की पिटाई से बीजेपी समर्थक की मौत पर बबाल,लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: साथी के साथ गये युवक से पुलिस ने युवक से मारपीट कर दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| आक्रोशित भीड़ ने परिजनों के साथ जाम लगाकर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| मौके पर पंहुचे एएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद जाम खोला जा सका|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीवा पश्चिम निवासी 28 वर्षीय राजीव उर्फ़ रामू पाण्डेय पुत्र पुत्तु लाल पाण्डेय अपने साथी जीतू यादव पुत्र राकेश यादव निवासी सुनार गली जटवारा के साथ बाइक से थाना शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अददुपुर गया था| जीतू ने बताया कि वह बाइक से गांव अददुपुर से निकले ही थे की तभी सामने से बाइक से आये दो पुलिस कर्मियों ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी| पुलिस कर्मी फैजबाग़ चौकी पर तैनात बताये गये है|
टक्कर लगते ही बाइक पर बैठा जीतू भाग गया| आरोप है कि पुलिस कर्मी ओपी व धर्मेन्द्र ने राजीव के साथ जमकर मारपीट कर दी| जिसके बाद पुलिस कर्मी राजीव को मौके पर ही गंभीर हालत में छोड़ उसकी बाइक लेकर चौकी चले गये| जीतू ने घटना की सूचना प्रधान अददुपुर रामू यादव को दी| जिसके बाद प्रधान ने पुलिस कर्मीयो को मारपीट के लिये फोन किया| हालत जादा गम्भीर होने पर प्रधान उसे एक कार से आवास विकास के एक निजी अस्पताल में लेकर आये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना पर बीजेपी नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी,नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी आदि लोग भी मौके पर आ गये| विक्रांत अवस्थी ने साथियों के साथ आवास विकास तिराहे पर जाम लगा दिया| भाजयुमो नेता शिवम् दुबे, हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,अंकित तिवारी आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे| घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक आदि मौके पर आ गये|
एएसपी व कोतवाल से भीड़ की तीखी नोकझोंक हो गयी| अस्पताल में खड़े प्रांशु ने एएसपी से वार्ता की| जिस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया| पुलिस शव को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची| जंहा राजीव को पुन: चेक किया चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया| एएसपी ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी| (जारी)

Comments are closed.