अभिषेक बने एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फ़र्रुख़ाबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित प्रदेश सह मंत्री अभिषेक बाथम का जनपद आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया|
नवनिर्वाचित प्रदेश सह मंत्री अभिषेक बाथम,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मुरारी राजपूत,अंकित दुबे,जितेंद्र सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश वाजपेई के फर्रुखाबाद आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया| इसके साथ ही मिष्ठान वितरण किया| अभिषेक बाथम ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन वह समाज हित में कार्य करने की नसीहत दी है| इस दौरान मुकेश बाथम,आदित्य बाथम,संजू शर्मा,शिवम शर्मा,राजन यादव,विशाल दुबे,अभिषेक राठौर,शुभम शुक्ला,शिवम शुक्ला,अनुराग बाथम आदि मौजूद रहे|
मिलेनियर वोटर महाभियान की बैठक
मिलेनियर वोटर महाभियान के तहत सदर विधानसभा के बढ़पुर मंडल मे विजाधरपुर सेक्टर प्रभारी अंशुल दुबे के संयोजन मे बैठक का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी शिवम दुबे रहे| मंडल अध्यक्ष ने युवा मोर्चा की इस मुहिम को हर बूथ तक पहुँचाने का सँकल्प दिलाया| इस दौरान परमजीत पाल,हनी तिवारी,राजीव श्रीवास्तव,शिवम कुमार,सुमित कश्यप,मयंक तिवारी,ऋषि राठौर आदि लोग मौजूद रहे|