अभिव्यंजना ने किया साहित्कारों का सम्मान

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:साहित्यिक,सांस्कृतिक संस्था अभिव्यंजना के 37 वे वार्षिकोत्सव में साहित्कारों को सम्मानित किया गया | साथ ही संस्था के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी|
शहर के बद्री विशाल कालेज में आयोजित संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शांति निकेतन पश्चिम बंगाल से पंहुचे प्रो० डॉ० हरिशचन्द्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कार्यक्रम में कृष्ण कान्त अक्षर, डॉ ० रेनू दुबे, डॉ० रमेश अवस्थी, डॉ० सर्वेश चंदौसवी, प्रो० घनश्याम अग्निहोत्री, अमर नाथ दुबे, डॉ० रमाकान्त दीक्षित (रमन), गीता भारद्वाज को सम्मानित किया जायेगा | साथ ही साथ संस्था की पत्रिका अक्षरा लोक का विमोचन किया गया|
डॉ० रजनी सरीन ने सभी को संस्था का उद्देश्य बताते हुये कहा की संस्था का उद्देश्य हिंदी में कार्य करने वाले लोगो जो हिंदी भाषा के विकास व प्रचार में कार्य कर रहे लोगो को आगे ले जाना है| इस दौरान सुन्दर दास गोस्वामी, डॉ० रमेश तिवारी, डॉ० राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार,आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन,संजय गर्ग, निमिष टंडन, उपकार मणि आदि रहे|