अभिनेता आलोकनाथ पर लेखिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE राष्ट्रीय

नई दिल्ली: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के ‘संस्‍कारी बाबूजी’ यानी आलोकनाथ भी फंस गए हैं। कलाकार आलोक नाथ पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा है। सलमान खान-भाग्यश्री फेम ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में हेरोइन के पिता का दमदार किरदार निभाकर चर्चा में आए आलोकनाथ पर एक मशहूर शो की लेखिका व निर्माता ने करीब दो दशक पहले उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने इस क्षण के आने का 19 साल से इंतजार किया।’ बॉलीवुड की दुनिया में बाबूजी के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर इस तरह के आरोप हैरानी पैदा कर रहे हैं।
यहां पर बता दें कि आलोकनाथ ने दिल्ली विवि के शिवाजी कॉलेज से पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में भी काफी लंबे समय तक खुद को तराशा। इस दौरान हिंदी नाटकों में बेहतरीन अभिनय किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से ग्रेजुएशन करने के बाद आलोक नाथ को अभिनय के लिए मुंबई का रुख करना पड़ा। इसके बाद मुुुंबई में लंबे समय तक काम पाने के लिए संघर्ष किया। अालोक नाथ ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में की थी। हालांकि, उन्हें छोटे-छोटे रोल ही मिले। आलोक नाथ को नोटिस तब किया गया, जब सूरज बड़जात्या और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में अच्छे पिता का किरदार निभाने से हिंदी सिनेमा में बेहद चर्चा मिली। उऩके किरदार इतने अच्छे होते थे कि लोगों के साथ फिल्मी दुनिया में उन्हें बाबूजी के नाम से जाना जाने लगा।
आलोकनाथ का 10 जुलाई 1960 को दिल्‍ली में जन्म हुआ। फिलहाल वह 61 साल के हो गए हैं। आलोक नाथ के पिता एक डॉक्टर थे और मां घरेलू महिला थीं। आलोक नाथ के पिता उऩ्हें अपनी तरह ही एक डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आलोक नाथ ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के शिवाजी कॉलेज से करने के बाद मुंबई का रुख किया।
कॉलेज में करते थे दमदार अभिनय
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के दिनों में अभिनय में रुझान होने की वजह से वह कॉलेज के रुचिका थिएटर ग्रुप से जुड़े। इसके बाद उन्होंने तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की, जहां उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे।
…कुछ तो लोग कहेंगेः आलोकनाथ
वहीं, राइटर और डायरेक्टर द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पर आलोक नाथ ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म हुआ होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। आलोक नाथ ने यह भी कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे। न तो मैं इससे इनकार कर रहा हूं और न ही मैं इसे मानने को तैयार हूं। दुष्कर्म हुआ होगा, लेकिन यह किसी और ने किया होगा।

आप दफ्तर पर भाजपा पूर्वाचल मोर्चा का हल्ला बोल
यह भी पढ़ें
आलोक नाथ ने कटाक्ष के अंदाज में कहा कि लोग सिर्फ महिलाओं का ही पक्ष सुनते हैं क्योंकि उन्हें समाज में कमजोर समझा जाता है। वहीं, फेसबुक पर विंता के खुले खत पर विचार करते हुए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (CINTAA ) ने आलोकनाथ को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि CINTAA ने एक्टर आलोक नाथ को नोटिस भेजने की तैयारी में हैं, जिसमें उनके खिलाफ शो राइटर द्वारा लगाए गए इस दुष्कर्म के आरोप मामले में अपना पक्ष रखने की बात कही गई है।