अब सलमान खुर्शीद खोलेंगे दूसरी ‘आलू फैक्ट्री’

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: खुद को सीएम योगी का बाप बताकर मीडिया की सुर्ख़ियों में चल रहे पूर्व विदेह्स मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने फिर एक नया तीर अपने सियासी तरकश से बाहर निकाल कर आलू किसानों की तरफ चला दिया| उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी कर उसमे ‘आलू की फैक्ट्री’ लगाये जाने का वादा किया है|
बीते पांच वर्ष पूर्व ही जब सलमान खुर्शीद लोकसभा का चुनाव लड़े थे तो उन्होंने मोहम्मदाबाद में एक आलू फैक्ट्री का शिलान्यास किया था| उन्होंने कहा था कि वह चुनाव जीते या हारे आलू फैक्ट्री बनेगी| लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद आलू फैक्ट्री का पता नही चला|
अब चुनाव को केबल तीन दिन शेष बचे है| तो सियासी दांवपेंच चलना लाजमी है| जिसके चलते इस बाद फिर उन्होंने बढ़पुर स्थित एक भाजपा नेता के होटल में मीडिया से वार्ता की| उन्होंने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद के लिए उन्होंने क्षेत्रीय आलू अनुसंधान केंन्द्र तथा आलू मूल्य संवर्धन के लिए फैक्ट्री लगायी जायेगी| जिले में एक कैंसर का अस्पताल खुलेगा<सरकारी टेक्सटाइल पार्क विकसित होगा| गंगा एक्सप्रेस से संकिसा और कंपिल तीर्थ को फोर लेंन से जोड़ा जायेगा आदि वादे घोषणा पत्र में किये है|
उन्होंने सीएम योगी के विषय में कहा कि जीवन में सब कुछ त्याग कर सीएम बने है और अपने ऊपर लगे केस वापस ले लिये| उन्होंने कहा की उनके ऊपर दो मुकदमे फर्जी तरीके से लिखे गये| 29 अप्रैल के बाद भी कानून यही रहेगा| जबाब दिया जायेगा|मुकदमा करने वाले और कराने वाले लोगों को सुप्रीम कोर्ट में खड़ा किया जायेगा| ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्या काण्ड में सजायाफ्ता सपा पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह व एडवोकेट राजेश पाठक आदि कांग्रेस में शामिल हो गये|