अपूर्वा दुबे फर्रुखाबाद की सीडीओ बनी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के सीडीओ का तबादला मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के तौर पर कर दिया गया है| उनके जगह पर नई महिला सीडीओ की तैनाती दी गयी है|
सीडीओ अविनाश कुमार का तबादला सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव के तौर पर किया गया है| वही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के गढ़ अमेठी की सीडीओ अपूर्वा दुबे को जिला फर्रुखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है| तभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिये गये है|