अपराधों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा की सड़क पर पदयात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के द्वारा योगी सरकार में अपराधों की बढ़ोत्तरी के खिलाफ निकाली गयी पद यात्रा में सपाईयों में जोश नजर आया| सपा लोहिया प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक योगी व मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकलते नजर आये| सपाईयों ने जमकर नारेबाजी भी की और आतिशबाजी भी चलायी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में बड़ी संख्या सपा नेता आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर एकत्रित हुए और इसके बाद जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव व सचिन यादव (लव) ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद पदयात्रा शुरू की गयी|
पदयात्रा में मुख्य रूप से गन्ना किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान,गन्ना पर्ची,बकाया भुगतान की पारदर्शी व नियमित व्यवस्था के साथ ही मंहगाई के कारण किसान को बिजली,पानी व खाद की समस्या,गौसदन में गायों की अकाल मौत,नगर अतिक्रमण का समाधान ना होना,बुलंदशहर में हुई घटना में वास्तविक दोषी पर कार्यवाही,जनपद में बढ़ रहे अपराध,गड्ढा मुक्त की जगह गड्डा युक्त सडकें,थाना दिवसों व तहसील दिवसों में फरियादी की समस्या का समाधान ना होना आदि आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को देने के लिए पद यात्रा निकाली|
पदयात्रा आवास-विकास,नेकपुर चौरासी,भोलेपुर,फतेहगढ़ चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पंहुची| जंहा नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान ने सपा नेताओं से ज्ञापन सौपा| इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव,पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी,व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी,सुबोध यादव,महेंद्र कटियार,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह, प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव,सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव,विवेक यादव,जीतू यादव,इलियास मंसूरी,रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे| संचालन मुन्ना यादव ने किया|
सपा नेता ने कपड़े उतार दिया धरना
सपा नेता रंजित चक ने अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट की फर्श पर लेट प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की|