अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें शिक्षक

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क से संसद तक आर-पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की गई| साथ ही साथ संगठन ने वित्त विहीन शिक्षा प्रणाली को देश व समाज के लिए घातक बताया|
नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेला ने कहा कि ढाई सौ से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों प्रधानाध्यापकों को सम्मानित कर के संंध ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है| पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकता आवश्यक है| संघर्ष के बिना सफलता नहीं मिलती| शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करें| अन्यथा आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी| शिक्षकों से समाज को काफी आशा है|
उन्होंने कहा की वित्त विहीन शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों का शोषण हो रहा है| विधान परिषद सदस्य कांति सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुटता की आवश्यकता है| प्रदेश में 24 हजार वित्तविहीन विद्यालय संचालित है| विधान परिषद सदस्य सपा नेता डॉ० असीम यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आवश्यक है| पेंशन विहीन शिक्षक एकजुट रहे हैं|प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य रामबाबू शास्त्री ने कहा कि बिना संघर्ष के पुरानी पेंशन बहाली नहीं होगी| गुलाम सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए| कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अनार सिंह यादव व संचालन महिपाल सिंह ने किया| श्याम पाल सिंह यादव, राजेश निराला, विजय सिंह, यादव, हेम नारायण पांडेय, प्रेम रतन,कैलाश राजपूत, राकेश गुप्ता, प्रेमचंद, ,राम नरेश,चंद्र प्रकाश शर्मा व प्रवेश शाक्य आदि मौजूद रहे|