अध्यापिका के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीती रात बंद पड़े शिक्षिका के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया| सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी| जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ के नगला राजन निवासी संगीता पत्नी गिरजा शंकर कानपुर के कैनाल रोड पर स्थित एक कालेज में शिक्षिका के पद पर तैनात है| बीती रात वह अपने घर के निकट में ही अपने पिता ग्रीश कुमार के घर चल गयी| सुबह जब वह विधालय जाने के लिये कपड़े लेने के लिए अपने आवास पर पंहुची तो उन्होंने देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है| शिक्षिका ने भीतर जाकर देखा तो उनके कमरों का भी ताला टूटा पड़ा है|
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| वही शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर दी|