अध्यक्ष के लिए 13 पर्चो की बिक्री,18 सभासद के लिये नामांकन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिये पर्चे खरीदने व जमा करने के लिये आपाधापी शूरु हो गयी है| शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिये कुल 13 पर्चे बिक्री किये गये| जबकि 18 सभासद पद के लिये नामाकंन दाखिल हुये|

शुक्रवार को नगर पंचात मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के लिये राममूर्ति, राजेश कुमार, भारती देवी, गंगा प्रसाद, अर्चना देवी, ऊषा कुमारी, श्यामा देवी, अशेक कुमार व ऊषा देवी के नाम से पर्चे खरीदे गए। वही कमालगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर शमा बेगम व सुषमा गुप्ता ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को प्रवीन कटियार व जयंती देवी ने पर्चे खरीदे। कुल मिलाकार मोहम्मदाबाद में 9 पर्चे बिक्री हुये, कमालगंज में दो पर्चा बिक्री किया गया| वही फर्रुखाबाद में भी अध्यक्ष पद के लिये कुल 2 पर्चे बिक्री हुये|

18 लोगो के किया सभासद पद के लिये आवेदन
फर्रुखाबाद नगर पालिका के वार्ड 42 से भोलेप्रकाश व दीवारीलाल, वार्ड 37 से विशाल पाण्डेय अजीत कुमार व शिव कुमार, वार्ड 27 से ललिता, वरद 36 से नीतू, 34 से अमित, वार्ड नम्बर 1 से राजेन्द्र, वार्ड नम्बर 4 से अबिनिश, वार्ड 6 से श्याम सुन्दर, वार्ड नम्बर 9 से कृष्ण प्रकाश, सरीफ व समीम ने पर्चे दाखिल किये| इसके साथ ही नगर पंचायत कमालगंज से वार्ड नम्बर 11 से नीलमा व वार्ड नम्बर 2 से अबधेश कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया| इसके साथ ही नगर पंचायत मोहम्मदाबाद से सभासद के लिये वार्ड नम्बर 4 से शीला शर्मा ने अपना पर्चा दाखिल किया |