अधिवक्ता की चोटी काटने के आरोप में दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अधिवक्ता की चोटी काटने के आरोप में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज व दो सिपाही लाइन हाजिर कर दिये गये है| वही अधिवक्ता व उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने तीनो के पास तमंचा बरामद किये है|

अधिवक्ता शौलेंन्द्र प्रताप शर्मा निवासी नेकपुर कला का कहना है कि बीते बुधवार को उनका मोहल्ले के ही दयानंद कटियार, अभिनव कटियार व आशा कटियार से विवाद हो गया था| आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट से साथ फायरिंग भी की गयी| अधिवक्ता ने बताया कि वह इसकी सूचना देने कर्नलगंज चौकी जा रहे थे| जब वह रास्ते में थे तभी कर्नलगंज चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया ने फोन कर कोतवाली फतेहगढ़ बुलाया|
आरोप है कि जब शैलेन्द्र कोतवाली अपने साथी शैलेन्द्र सिंह व अमित तिवारी के साथ पंहुचा तो दरोगा अनिल भदौरिया ने सिपाही सुरेन्द्र सिंह व नवनीत सिंह के साथ मिलकर लाठी-डंडो व पटा से मारपीट कर दी| अधिवक्ता ने दरोगा पर उसकी चोटी काट लेने का भी आरोप लगाया| जेब से 2 हजार रूपये व एटीएम व सोने की चेन छीन ली| तीन मोबाइल तोड़ दिये| आरोप यह भी है कि घटना एसएसआई दीपक यादव के कहने पर की गयी | अधिवक्ता के साथ मारपीट और चोटी काटने की घटना पर कचेहरी के अधिवक्ता भी आक्रोशित हो गये|

वही दरोगा अनिल भदौरिया ने बताया कि विवाद के बाद अधिवक्ता को थाने बुलाया गया था| अधिवक्ता के साथ दो अन्य शैलेन्द्र व अमित भी पंहुचे| उनके पास पुलिस को 315 बोर 332 बोर 312 बोर के तमंचे बरामद हुये| जिसके बाद उनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था| पुलिस ने उनके साथ कोई मारपीट नही की ना ही उनकी चोटी काटी है| पूरा आरोप लगत पुलिस पर कार्यवाही के लिये लगाया गया है|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने दरोगा अनिल भदौरिया व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया| जाँच सीओ सिटी को सौपी है|
अधिवक्ता की चोटी काटने की सूचना पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का नोटिस
जिला बार एशोसियेशन क महासचिव संजीव पारिया ने कचेहरी में नोटिस चस्पा किया है| जिसमे कहा गया है कि बार एशोसियेशन के सदस्य शैलेन्द्र शर्मा के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया | उसकी चोटी काट ली गयी| जिससे अधिवक्ता 11 जनवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे| यदि दोषी पुलिस कर्मियों पर दंडात्मक कार्यवाही नही हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी|