अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के कमरे से लाखों की चोरी,पुलिस जाँच में जुटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:जिले में कई जगह एसडीएम के पद पर तैनात रहे ब्रजकिशोर दुबे के कमरे से लाखों को चोरी कर ली गयी| घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल के नारायण आश्रम में बनी दूसरी मंजिल में ब्रजकिशोर दुबे रह रहे है| पूर्व में वह अमृतपुर व कायमगंज में एसडीएम के पद पर तैंनात रहे| वर्तमान में वह जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत है| मिली जानकारी के मुताबिक वह 22 जनवरी को अवकाश पर चले गये थे| 29 जनवरी को वह नारायण आश्रम में लौटे तो उन्हें मामले की जानकरी हुई| ब्रजकिशोर वर्तमान में ईओ कंपिल के पद पर भी कार्यरत है|
चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर उसमे रखी सूटकेस से एक चैन,एक अंगूठी के साथ ही साथ नकदी भी साफ़ कर दी| पुलिस का कहना है की लगभग 25 हजार रूपये की नकदी चोरी हुई है| लेकिन नकदी अधिक बतायी जा रही है| उन्होंने घटना की सूचना एसपी संतोष मिश्रा व जिलाधिकारी मोनिका रानी को दी| जिसके बाद मौके पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार,स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित,डॉग स्कोट,फिल्ड यूनिट मौके पर आ गयी अरु जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई सुराग नही लगा| अतिरिक्त एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे ने बताया की चोरी हुई है|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|