अज्ञात वाहन की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर बजरिया फिल्ड निवासी 26 वर्षीय प्रभात यादव पुत्र अगरीश यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने उनके शव को लोहिया अस्पताल भेजा|

थाना क्षेत्र के कायमगंज वाई पास पर बाइक से आ रहे प्रभात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर हो गया| 108 एम्बुलेस के ईएमटी असलम ने उसे लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा डॉ० नीरज ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक के पिता अगरीश यादव ने बताया कि उनके तीन पुत्र है| बड़े पुत्र रामू फिर प्रभात व तीसरे का नाम पवन है| घटना की सूचना परिजनों को मिली| उसकी पत्नी रेखा देवी व माँ तारावती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक तीन वर्षीय पुत्री अनन्या ढाई वर्षीय पुत्र जितेन्द्र है|

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|