अखिलेश बोले यूपी में बिजली गाय भैंसों को मिल रही है

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

अयोध्या: अयोध्या में 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर देश बचाओ देश बनाओ रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा नोटबंदी व जीएसटी का फायदा बताए। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगे हम नहीं मान सकते हमें जो करना था किया। यूपी में बिजली किसको मिल रही शायद गाय भैंसो को मिल रही है। जितने बिजली का प्लांट हमने लगाए हैं उतने भाजपा नहीं बना सकती।

अखिलेश ने आगे कहा कि एंबुलेंस हमने चलाई थी। एम्बुलेंस से समाजवादी का नाम जिस दिन से हटा है डीजल गायब हो रहा है। 100 नंबर इसलिए चलायी कि लोगों को मदद मिले। उन्होंने आगे कहा कि हम सड़क बनाना चाहते थे पूर्वांचल एक्सप्रेस। हमने सड़क बनायी है अच्छी सड़के बनायी है 23 महीने में बनायीं थी आगरा एक्सप्रेस वे सड़क। ऐसी सड़क भाजपा नहीं बना सकती।

हम बैकवर्ड है 23 महीने में आप फॉरवार्ड हो आप 20 महीने में बना दो। हम बैकवर्ड होकर भी आपसे फारवर्ड है। हमारी सड़क पर लड़ाकू विमान उतरा। अब हम भी खाना खाया करेंगे दुसरो के घरो में। हमारे अमूल का प्लांट तो सीएम साहब छाछ पीकर आये। घी खाकर आते तो और समझ में आता। घी पहलवान ही खा सकता है। हम सीट नहीं जीते लेकिन वोट बढ़ा है हमारा।

सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि माता-बहनों से क्यों छीनी गयी समाजवादी पेंसन, हम 1 हज़ार करने जा रहे थे इन्होंने छीन ही लिया। ये जनता के बीच में नहीं जाते इसलिये एमएलसी तोड़ रहे है। गुजरात में अभी थोड़ा हिसाब हुआ है। एक लड़ाई हम हार गए दूसरी जितने का हौसला रखते हैं। हमारी असली माता गौ माता है। भाजपा वालों सांड़ का कुछ कर दो नहीं तो किसानो की फसले खा जा रही हैं। प्रदेश में चुटिया काटी जा रही है। भाजपा जनता का ध्यान भटका रही है।

आपको बता दें कि अखिलेश अयोध्या-देश बचाओ देश बनाओ रैली में पहुंचे है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के पूरा स्थित राजबली स्मारक इंटर कॉलेज में 9 अगस्त के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व राजबली यादव की मूर्ति का अनावरण किया। रैली में मंच से क्रांति दिवस पर अयोध्या की धरती से 2019 के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। पूर्व वन राज्य मंत्री व अयोध्या के पूर्व विधायक तेज़ नारायण पांडेय ने रैली के मंच पर अखिलेश का शाही स्वागत किया।