अखिलेश पैदा करना चाहते पूरे प्रदेश में अराजकता: सुब्रत पाठक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा ने सीएए के समर्थन में जन जागरण यात्रा निकाली और लोगों को खुद से जोड़ने का प्रयास किया|
गुरुगाँव देवी मन्दिर से जन जागरण यात्रा शुरू हुई| लेकिन सर्दी के कारण यात्रा लगभग चार घंटे विलम्ब से निकल सकी| यात्रा बीबीगंज, टाउन हाल तिराहा, पक्का पुल, किराना बाजार चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए बद्री विशाल कालेज में जनसभा में तब्दील हुई|
जंहा मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने नागरिकता कानून से भयमुक्त रहने की वकालत करते हुए इसे देश हित में बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्ला देश जैसे विदेशों से आए शरणार्थियों के हक अधिकार देने वाले कानून का नाम है नागरिकता संशोधन अधिनियम। इस कानून से देश में रहने वाले किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने जैसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए इससे आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं एक वर्ग विशेष को भ्रमित करके प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं|
सांसद मुकेश नें कहा कि इस जन जागरण अभियान में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है|  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा हिंदुओं का हिंदुस्तान के अलावा कोई देश नहीं है इसलिए पड़ोसी देशों में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून लाया गया| भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पड़ोसी देश पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी 28% थी वर्तमान परिस्थितियों में वह मात्र 3% रह गई। पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय अत्याचार हो रहा है|
जिला सरसंघचालक डॉक्टर सुबोध वर्मा, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किए।
यात्रा संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, आरएसएस जिला प्रचारक दीपेश, भाजयुमो पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदीप सक्सेना, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ० बीके गंगवार, किसान नेता अशोक कटियार, पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शमशाबाद पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, प्रभात मिश्रा, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, शिवम दुबे आदि रहे| कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया।