अखिलेश का शिलान्यास पत्थर हटाने पर विवाद,कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे सपाई

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:बीते लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लगा शिलान्यास पत्थर टूटने से सपा आक्रोशित हो गये| वह कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गये| बाद में अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त हुआ|
गुरुवार को शाम वर्ष 2015 में अखिलेश सरकार के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर लगाया गया फोर लेन शिलान्यास पत्थर हटा दिया जाने से सपा नेताओ में आक्रोश व्यक्त हो गया है| जब सपा नेताओ को पता चला की अखिलेश का लगा हुआ शिलान्यास पत्थर कलेक्ट्रेट के सामने से हटा दिया गया तो वह कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गये| जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को फोन पर जानकारी दी| जिसके बाद एडीएम,सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि पंहुचे| उन्होंने भरोसा दिया की निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पत्थर पुन: लगा दिया जायेगा|
जिला महासचिव मंदीप यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव,पूर्व जिला महासचिव समीर यादव,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत,जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले),ओम प्रकाश शर्मा,युनूस अंसारी,रजत क्रांतिकारी आदि धरने पर बैठे है|