अकीदत के साथ मनायी गयी हुजूर की आमद

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:जनपद में विभिन्य जगहों पर पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के यौमे पैदाइश का पर्व अकीदत के साथ बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। शहर में सभी बाजार से थाना चौक होते हुए जुलूस विभिन्न मांर्गों का भ्रमण किया। जुलुस सीरत कमेटी के द्वारा निकाला गया|
वहीं नगर के साथ ही साथ कमालगंज, कंपिल में शांतिपूर्ण ढंग से मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद में सुबह नमाज अता करने के बाद विशाल जुलूस निकाला| जुलूस में वृद्ध जनों के साथ साथ महिला, पुरुष और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है| जानकारी देते हुए मुस्लिम समुदाय के सदस्य शकील ने बताया कि जयंती के एक दिन पूर्व मस्जिद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसके बाद दूसरे दिन सुबह मस्जिद में जाकर नमाज अता की जाती है| बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया| वहीं जुलूस में लगाए जा रहे अल्लाह हो अकबर के नारे से सारा शहर गूंज उठा| नगर में जुलुस टाउन हाल से अंजुमन स्कूल तक गया|