अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: शनिवार को जिले में कुर्बानी का पर्व बकरीद हर्ष और उत्साह के साथ पारंपरिक श्रद्धा के माहौल में मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने पूरे अकीदत के साथ विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में जाकर बकरीद की नमाज पढ़ी।

शहर में सुबह होते ही सफेद कुर्ता पायजामा में सजे नमाजी भाई विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों की ओर जाना शुरू हो गए। शहर की ऐतिहासिक पुरानी ईदगाह में मौलाना शमसाद अहमद, नई ईदगाह में मौलाना मोअज्ज्म अली, फतेहगढ़ ईदगाह में मौलाना राशिद ने नबाज अदा करायी| सभी ईदगाह में बकरीद की नमाज पढऩे वाले अकीदत मंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस नमाज में लोगों ने अमन व शांति के लिए सामूहिक दुआ की। लोगों ने अपने गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकवाद दी। वहीं, नमाज के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी दी।

बकरीद पर्व के दौरान विभिन्न ईदगाहों के आसपास भीड़भाड़ से भरा मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। खास कर बच्चे खूब चहल कदमी करते दिखे। वहीं, पर्व को लेकर नमाज स्थलों के आसपास तगड़े सुरक्षा बंदोवस्त नजर आए। आंकड़ो के हिसाब से जनपद में लगभग 19 ईदगाह व 76 मस्जिद है| जंहा भी नमाज हुई वंहा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे| एडीएम आरबी सोनकर, नगर मजिस्ट्रेट, एएसपी त्रिभुवन सिंह ने पंहुचकर नमाजीयों से गले मिलकर मुबारकबाद भी दी| कई सियासी चेहरे भी नमाजियों से गले मिलने पंहुचे|

By