अंबेडकर पार्क की दीवार गिराने पर विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फ़र्रुख़ाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम रुदायन में अम्बेडकर पार्क की दीवार तोड़ने के चलते एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गये | पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत किया|

रुदायन में वर्तमान प्रधान ने ग्रामीणों के कहने पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आस-पास दीवार 3 -4 दिन पूर्व करा दी थी । वही पर दो घरो के लोगों ने विरोध किया और वहाँ पर अपना दरवाजा रखने के लिये अड़ गये| जिस पर विवाद हो गया सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गेट ना लगाने की चेतावनी दी| लोगो को समझा बुझा कर शांत करा दिया। लेंकिन शुक्रवार को पुन: लोगो ने दीवार गिराकर गेट लगाने का प्रयास किया| पार्क के भीतर एक कुआं था वह भी दबंगो ने बंद कर दिया | जिसके बाद विवाद में मारपीट भी हो गयी| जिसमे एक महिला घायल भी हो गयी| पुलिस ने पुन: पंहुचकर मामले को शांत कराया|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|