अंतरा और छाया से लगेगी जनसख्या वृद्धि पर लगाम!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारत सरकार द्वारा दो नवीन गर्भ निरोधक त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा और साप्ताहिक गोली छाया की शुरुआत की गयी थी।जनपद में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालयमें 11 नवंबर 2017 से की गयी थी ताकि दंपत्तियों को बढ़ती हुई गर्भनिरोधकों की जरूरतों के विकल्पों में विस्तार किया जा सके।
जिला महिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० नमिता दास ने बताया किअंतरा इंजेक्शन जो कि एक बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक है लेकिन यह इंजेक्शन लेने से कभी-कभी मासिक धर्म में परिवर्तन जैसे अधिक रक्तस्राव लम्बी अवधि तक रक्तस्राव कम रक्त स्राव या फिर मासिक धर्म का बंद हो जाना हो सकता है। इन सभी समस्याओं के कारण लाभार्थी घबरा जाती है और अगला इंजेक्शन नहीं लगवाती।इस कारण उन्हेअन चाहा गर्भ ठहरने की सम्भावना फिर से बढ़ जातीहै।यदि ऐसी स्थिति में महिला को उचित परामर्श मिलता है तो वह सम्भवतःइन बदलाव के बावजूदअंतराल गवाना जारी रखती है।इनबातोंको ध्यान में रखते हुएअंतरा केयर लाइन का संचालन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अरुण उपाध्याय ने बताया कि अब महिलाओं की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए एक टोल फ्री नम्बर 1800.1033.044 जारी किया गया है| जिस पर लाभार्थी द्वारा ज़रूरत पड़ने पर स्वयं भी फोन किया जा सकता है। तथा अंतरा से समबन्धित अपनी समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है। उन्होने बताया कि वर्तमान में अंतरा से संबन्धित से दवाई जिला महिला चिकित्सालय में 11 नवंबर 2017 से दी जा रही है। जुलाई 2018 से कायमगंज और कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी संचालित हो गई है। जिससे महिलाएं गर्भनिरोधक के इस साधन का प्रयोग भी कर सके।
जिला अस्पताल पर तैनात परिवार नियोजन सलाहकार सुनीता ने बताया कि1 अप्रैल से 20 जनवरी तक 632 महिलाओं नेअंतरा और 411 ने छाया गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग किया है!