अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व किया पूर्वाभ्यास

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को विश्व योग दिवस है। उस दिन शहर व गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह लोग सामूहिक रूप से योग करते दिखेंगे। इसका पूर्वाभ्यास जोर-शोर से चल रहा है। जिसके चलते जगह-जगह समूह में लोगों को योग का पूर्वाभ्यास करते देखा गया|
फतेहगढ़ स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में योग का पूर्वाभ्यास कराया गया| जिसमे सभी आरोग्य केंद्र के कमुनिटी हेल्थ आफीसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्टों ने प्रतिभाग किया| अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा भाग दौड़ भरी जिन्दगी में अपने लिए कोई भी समय नहीं निकाल पाता है, इसलिए अधिकतर लोग तनाव ग्रस्त होते जा रहे हैं| जब हम स्वस्थ नहीं रहेंगे तो एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना भी नहीं कर सकते हैं इसलिए हम सभी को कुछ समय अपने लिए भी रखना चाहिए जिससे सभी स्वस्थ रहकर आगे आने बाली पीढ़ियों का सही तरीके से निर्माण कर सकते है |
साथ ही उन्होंने यह भी कहा इसके लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए और अपने आस पास के लोगों को भी योग के प्रति प्रेरित्त करना चाहिए | डीपीएम कंचन बाला, डीसीपीएम रणविजय सिंह, प्रभाकर राजपूत आदि रहे|
राजेपुर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय नेहरू युवा केंद्र के द्वारा योग शिविर का आयोजन हुआ| जिसमे छात्र-छात्राओं को योग के आसन सिखाये गये| लोगों को योग से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। कहा कि हम अपने तन के बाहर की साफ-सफाई तो कर लेते हैं, मगर आंतरिक सफाई योग के माध्यम से ही संभव है। एशियन कंप्यूटर के नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षण में 30 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये|
मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, लेखाकार राकेश कुमार जिला युवा लोकेश कुमार योग प्रशिक्षण देवकीनंदन गंगवार जिला युवा सामान्य रंजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे वही लोकेश कुमार ने प्रधानाध्यापक अनिल सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया|